मांझी: पंचायत विकास दिवस पर मोहम्मदपुर में ग्राम सभा आयोजित , विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Manjhi, Saran | Jun 28, 2026 प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत में सतत विकास और जन भागीदारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में पंचायत स्तर की विकास योजनाओं स्थानीय समस्याओं तथा विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।