बेरमो: करगली सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में शराब की बोतलों का वीडियो वायरल, सीसीटीवी खोलेगा राज
Bermo, Bokaro | Jun 7, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सीसीएल क्षेत्रीय अस्पताल परिसर से शराब की खाली बोतलों का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार समय 12 बजे वायरल हुआ है। वीडियो में अस्पताल के भीतर और आसपास शराब की बोतलें बिखरी दिख रही हैं। मामले ने मरीजों और परिजनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।