बालाघाट: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए कलेक्टर, दो बीएमओ का वेतन काटने के निर्देश
कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्वार को स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन, नियमित जांच और टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनीमिया प्रभावित गर्भवतियों के सुरक्षित प्रसव पर विशेष ध्यान देने को कहा गया