भरथना: बकेवर के क्लब 24 में हाईटेंशन करंट की चपेट में आया वेटर ऋषि कुमार यादव, 40% झुलसा, सैफई रेफर
बकेवर थाना कस्बा चौकी के सामने स्थित क्लब 24 होटल में कार्यरत एक वेटर युवक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना रात उस समय हुई, जब युवक दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े उठाने गया था और बारिश के कारण छत गीली होने से करंट फैल गया।करंट लगने के दौरान तारों में चिंगारी भी उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।