धमतरी: अकलाडोंगरी उप स्वास्थ्य केंद्र के पास नया नलकूप, पेयजल की समस्या हुई समाप्त
धमतरी जिले के अकलाडोंगरी में उप स्वास्थ्य केंद्र के पास नया नलकूप खनित हुआ है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीणों की पेयजल समस्या का त्वरित समाधान किया गया है। इससे स्वास्थ्य केंद्र एवं आसपास के लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया है।