जसवंतनगर: नगर में अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की निशुल्क प्याऊ सेवा, जिसका उद्घाटन रोहित जैन ने किया
जसवंतनगर के नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट ने निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। सेवा कार्य का उद्घाटन रोहित जैन ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल बजाज, एकांश जैन, आशीष जैन, अंकुर जैन, रोहित जैन, नीरज जैन, अंकित जैन, सुबोध जैन, हृदय मोहन जैन सहित अन्य सदस्य व संरक्षक मौजूद रहे।