धनवार: वज्रपात की चपेट में आकर वार्ड सदस्य व मवेशी की मौत, क्षेत्र में शोक
घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत निमाडीह पंचायत के पिंडराबाद-शहरपुरा गांव में रविवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से पंचायत की एक वार्ड सदस्य तथा एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।