अंबाह: एक्शन मोड में दिखे CMO शारिब कौसर: सब्जी मंडी से चौराहों तक किया निरीक्षण, सफाई और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश
Ambah, Morena | Jul 26, 2026 अम्बाह। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौसर ने रविवार सुबह 6 बजे सब्जी मंडी, पोरसा चौराहा, नगर पालिका चौराहा और डायवर्सन रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, कचरे का समय पर उठाव और यातायात में बाधा बने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद जय राजोरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।