राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आवलखेड़ा में आयोजित पंख पोर्टल कैरियर मेले में मुख्य अतिथि ने छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर योगी सरकार की छात्राओं के हित वाली योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. यशोधरा शर्मा, अर्चना पोरवाल व स्टाफ मौजूद रहा। मुख्य अतिथि ने सम्मान के लिए आभार जताया।