बुधवार 5 बजे जानकारी के अनुसार विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ ने चुनाव आयोग द्वारा संचालित SIR अभियान विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के आगे से चलने वाले द्वितीय चरण कार्यक्रम में भाग लिया। बताया गया कि कार्यकर्ताओं तथा बीएलओ की सकारत्मक भूमिका एवम् सहयोग पर चर्चा करने के लिए तुलसीपुर विधानसभा की कार्यशाला श्री कृष्ण गौशाला सहियापुर में आयोजित हुआ।