चतरा: गुल्ली के पास बसाने नदी पुल पर टेंपो की टक्कर से बाइक सवार नवविवाहिता की मौत, सड़क जाम
Chatra, Chatra | May 23, 2026 चतरा इटखोरी मुख्य सड़क में पीतीज स्थित गुल्ली समीप बसाने नदी पुल के आगे टेंपू के चपेट में आने से बाइक सवार एक नवविवाहिता महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई।मृत महिला की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के रमटुंडा गांव निवासी मंटू भुइंया की 22 वर्षीय निशु देवी के रूप में हुआ है।मौत की खबर सुन गांव में मातम पसर गया।जबकि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।