धनवार: नाजिया इलाही खान पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित विवादित पॉडकास्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए घोड़थम्भा ओपी प्रभारी को आवेदन सौंपा है। आवेदन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान पर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब एवं उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा (रज़ि.) के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।