धनौरा: गजरौला सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला : सड़क हादसे में घायल एक फैक्ट्री कर्मचारी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने हादसे के जिम्मेदार कार चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर निवासी जयपाल सिंह हाइवे स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अंतर्गत में काम करते थे। वे 10 जून को डयूटी करके शाम के समय अपनी बाइक से घर वापस।