पन्ना: जलमग्न हुआ पन्ना: मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी, ड्रेनेज सिस्टम फेल! कही कर डूबी तो कही गृहस्ती का सामान बहा।
Panna, Panna | Jul 7, 2026 पन्ना शहर में आज सुबह हुई झमाझम बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। कुछ ही देर की मूसलाधार बारिश से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। उफनाई नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। स्थानीय लोग प्रशासन की बदइंतजामी से बेहद आक्रोशित हैं।