गुरुआ प्रखंड में मंगलवार को लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह जैसे ही विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुले, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए उत्साहित दिखा — जगह-जगह मां लक्ष्मी की सुंदर प्रतिमाएं, आकर्षक विद्युत सजावट और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया।