घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सोमेश चंद्र सोरेन की भारी मतों से ऐतिहासिक जीत के बाद धालभूमगढ़ प्रखंड में जश्न का माहौल छा गया। झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से शुक्रवार की शाम में विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। विजय जुलूस के साथ ही विभिन्न गांवों में रात लगभग 8 बजे ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से नाच-गान कर अपनी खुशी व्यक्त की।