किशनगढ़ बास में इको की टक्कर से युवक घायल, सड़क किनारे जा रहा था, एक हाथ और पैर में आई गंभीर चोट
Kishangarhbas, Alwar | Apr 2, 2026
किशनगढ़ बास में तेज रफ्तार एक ईको गाड़ी की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसका जयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि घटना 24 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे सरजीत का बास बागोर रोड पर हुई। परिजन इलाज में व्यस्त होने के कारण घटना के कई दिन बाद 1 अप्रैल को किशनगढ़ बास थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।