होली की आहट से थमा गोड्डा बाजार: कहीं बंद शटर तो कहीं रंग-गुलाल की रौनक, ग्रहण और परंपरा की चर्चा के बीच शहर ने धीमी कर दी अपनी रफ्तार होली का असर बाजार में साफ दिख रहा है—कुछ दुकानें खुली हैं तो कुछ के शटर पूरी तरह बंद हैं। कई दुकानों पर ताले लटके हैं, बैंक और अन्य दफ्तर भी बंद नजर आ रहे हैं। रंगों के इस पर्व ने गोड्डा बाजार की रफ्तार को धीमा कर दिया है।