अररिया: अररिया में 28 जुलाई को तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, कंडक्टर स्ट्रिंगिंग कार्य के कारण कई फीडर रहेंगे बंद
Araria, Araria | Jul 28, 2026 अररिया शहर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। बिजली विभाग ने बताया है कि 28 जुलाई दिन मंगलवार को 33 केवी न्यू जीरोमाइल फीडर में कंडक्टर स्ट्रिंगिंग का कार्य कराया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विद्युत आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रहेगी।