महोबा: गंज गांव में आदमखोर लकड़बग्घे का आतंक, चरवाहा को किया घायल, लकड़बग्घे के हमले में एक वनकर्मी भी घायल
आदमखोर लकड़बग्घे का आतंक फैल गया है। जंगल में बकरी चराने गए ग्रामीण चरवाहे पर लकड़बग्घे ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। इसी दौरान लकड़बग्घे को पकड़ने की कोशिश में प्राइवेट वनकर्मी भी घायल है।