चंदिया: एनएच-43 चंदिया के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, इलाज के दौरान जबलपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-43 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम तिवारी पिता राजमोहन तिवारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिव कॉलोनी रामनगर ईटावा, जिला इटावा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दुर्घटना में घनश्याम के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था।