करकेली: भनपुरा रोड मे मामूली विवाद पर कछारी निवासी युवक के साथ आरोपियो गाली गलौज कर की मारपीट,दी जान से मारने की धमकी,मामला दर्ज
भनपुरा रोड मे मामूली विवाद पर फरियादी परमानंद सिंह गोंड निवासी ग्राम कछारी के साथ आरोपियों द्वारा मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस पर मामले की रिपोर्ट पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले मे आरोपी बलिराम सिंह और फग्गन सिंह के विरुद्ध धारा 296(a),115(2),351(2),3(5)BNS के तहत मामला दर्ज किया है।