कटनी नगर: स्लीमनाबाद: धुरी-बंधी खदान में डूबे युवक का 16 घंटे बाद भी सुराग नहीं, खोज जारी
स्लीमनाबाद क्षेत्र के बंधी-धुरी गांव में स्थित खुली खदान में युवक के डूबने के बाद लगातार 16 घंटे से अधिक समय से SDERF के द्वारा रेस्क्यू जारी है स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है इस संबंध में आज सोमवार शाम 7 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खदान के 100फीट से अधिक गहरी है ।