बेहट: नवागतक जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने चार्ज संभालते ही सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी के दर्शन किए
मंगलवार को सहारनपुर के नए डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंच मां भवानी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। इससे पहले उन्होंने बाबा भूरादेव मंदिर में पहुंच दर्शन किए। हाल ही में डीएम मनीष बंसल का तबादला आगरा किया गया था और शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया गया है