मुज़फ्फरनगर: बीच चौराहे पर धू-धूकर जली इलेक्ट्रिक स्कूटी, अहिल्याबाई चौक पर मची अफरा-तफरी, चालक जान बचाकर भागा, वीडियो वायरल
मुज़फ़्फ़रनगर के अहिल्याबाई चौक पर सोमवार सुबह एक चलती ईवी स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलता देख चालक तुरंत दूर हट गया, जिसके बाद वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।