बांधवगढ़: मंसूरी पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा, लापरवाही से वाहन चलाने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
उमरिया जिले के मंसूरी पेट्रोल पंप के पास ग्राम भरौला में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। हादसे में खेरभर थाना चंदिया निवासी गनेशिया बाई सिंह, उम्र 50 वर्ष और उनके पुत्र नरेंद्र सिंह गोंड़, उम्र 21 वर्ष घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कटनी के रफी अहमद किदवई वार्ड नंबर 14 निवासी मोहन कुशवाहा के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया है