मंझनपुर: कौशाम्बी में रील के जुनून ने उजाड़ दिए चार घर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चार दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत
कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र में रील बनाने का खतरनाक शौक चार युवकों की जिंदगी लील गया। महाराजगंज गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक पर रील बना रहे पांच युवक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया।