पनागर: बरेला रिछाई तिराहे पर अवैध कब्जों के आगे NHAI का नोटिस बेअसर, हादसों का मंडरा रहा साया
बरेला-जबलपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध शारदा मंदिर के पास रिछाई तिराहा इन दिनों प्रशासनिक बेबसी और रसूखदारों की मनमानी का जीता-जागता गवाह बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यहाँ सड़क किनारे लगे अवैध टापरों और दुकानों को हटाने के लिए बाकायदा नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी नतीजा 'ढाक के तीन पात' ही रहा। अतिक्रमणकार