मटिहानी: रामदीरी लभरचक निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, घर से थे लापता
मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी लभरचक निवासी स्व भोजल सिंह के 45 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार का शब मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गयी। मृतक के भाई ने बताया की शनिवार की रात्रि में नीरज को किसी ने फोन करके बुलाया।जिसके बाद से नीरज वापस घर नहीं आया। उसके बाद पुलिस ने नीरज का शब मुफसील थाना क्षेत्र के कैथमा बहियार से बरामद किया है।