किशनगढ़ बास: इस्माइलपुर में टैंकर का पाइप लपेटते समय युवक बिजली लाइन की चपेट में आया, मौके पर हुई मौत
Kishangarhbas, Alwar | Jun 25, 2026
किशनगढ़ बास के इस्माइलपुर गांव में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 6:00 बजे पुलिस ने बताया कि राहुल गुर्जर घर पर काम कर रहा था इसी दौरान वह पास से गुजर रही है हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों उसे खैरथल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।