बांधवगढ़: लाड़ली लक्ष्मी योजना बनी सीता यादव की पढ़ाई का सहारा, शिक्षा को मिली नई उड़ान
सीता ने बताया कि योजना के तहत मिली राशि से उन्होंने किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदी, जिससे आर्थिक परेशानियों के बिना शिक्षा जारी रख सकीं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है।