महिदपुर: मध्य प्रदेश की 280 मंडियों में पिछले कई सालों से तौल का काम करने वाले हजारों तुलावटी आज भुखमरी और बेरोजगारी की कगार पर
मध्य प्रदेश की 280 मंडियों में पिछले कई सालों से तौल का काम करने वाले हजारों तुलावटी आज भुखमरी और बेरोजगारी की कगार पर पहुंच चुके हैं। साल 2020 के एक सरकारी आदेश के बाद से इन तुलावटियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अपनी मांग पूरी न होने पर अब सूबे के करीब 35 हजार तुलावटियों ने मुख्यमंत्री निवास के घेराव और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।