11 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को 12 बजे सारंगढ़ जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे और जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने मंगलवार को जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत डोमाडीह (अ) में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी और निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं पाया गया।