ब्यावर: प्रचोदयात संस्था की तत्परता से चार जलीय कछुओं का रेस्क्यू, आरोपी को वन विभाग के सुपुर्द किया गया
Beawar, Ajmer | Jul 3, 2026 प्रचोदयात संस्था की तत्परता से चार जलीय कछुओं का रेस्क्यू, आरोपी वन विभाग के सुपुर्द शुक्रवार सुबह 6,बजे मिली जानकारी अनुसार ब्यावर वन्यजीव संरक्षण की दिशा में प्रचोदयात संस्था ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए चार जलीय कछुओं का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बचाया। संस्था के सदस्यों ने कछुओं का अवैध परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।