राजनगर: राजनगर के रामघाट धाम में कुर्मी समाज का भव्य सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन, 51 जोड़े वैदिक मंत्रों से बंधे
राजनगर तहसील के अंतर्गत रामघाट धाम में कुर्मी छत्रिय समाज द्वारा आयोजित 27वां सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन शनिवार देर रात्रि तक चलता रहा, जहां कुल 51 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र विवाह बंधन में बंधे। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की झलक साफ देखने को मिली। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भ