स्योहारा थाने में वादिनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री गांव की परचून की दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। गांव के एक युवक ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले को दर्ज करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।