झाझा: धोबियाकुरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, मासूम सहित चार लोग घायल
Jhajha, Jamui | Apr 23, 2026 गुरुवार की सुबह 11 बजे झाझा थानाक्षेत्र के बाराजोर–कावर मुख्य मार्ग के धोबियाकुरा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मासूम बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा पहुंचाया। घायलों में मुकेश यादव, उनकी साली चांदनी कुमारी, तीन वर्षीय प्रियांश कुमार और दरोगी मंडल शामिल हैं। गं