नजीबाबाद: किरतपुर ईदगाह मैदान में बच्चों की शरारत से बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
घटना रविवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ईदगाह मैदान में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि बच्चे क्रिकेट बॉल को गर्म कर उसकी स्पीड बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पास में खड़ी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई।