पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। मामला रविवार की रात्रि 9:11 के करीब की है।