अनूपपुर: डोला नगर परिषद के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, इलाज के दौरान मौत
जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद डोला में नेशनल हाईवे-43 पर सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे वृद्ध 56 वर्षीय जमुना विश्वकर्मा को कुचल दिया। घायल को आनन फानन में बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट के साथ अधिक खून बहने से उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।