जबलपुर: नर्मदा घाटों पर अश्लीलता और नशे के खिलाफ बढ़ाया जाए पहरा, सनातन मंच ने दी 'ठोकने' की चेतावनी
जबलपुर में मां नर्मदा के पावन घाटों पर बढ़ती अश्लीलता, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों को लेकर सनातन एकता मंच ने कड़ा आक्रोश जताया है। मंच के पदाधिकारियों ने आज सोमवार को 1:30 बजे पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर घाटों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की पुरज़ोर मांग की है। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए कुछ आपत्तिजनक वीडियो का हवाला देते हुए मंच के प्रतिनि