कलेर: दाउदनगर ज्वेलरी लूटकांड में मेहंदिया से स्वर्ण व्यवसायी गिरफ्तार
Kaler, Arwal | Jul 3, 2026 दाउदनगर थाना में दर्ज ज्वेलरी लूटकांड (कांड संख्या 448/26) की जांच के दौरान दाउदनगर पुलिस ने मेहंदिया थाना पुलिस के सहयोग से मेहंदिया बाजार में छापेमारी कर स्वर्ण व्यवसायी गुलाब कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यवसायी सवजपुरा गांव का निवासी है और मेहंदिया बाजार में बालाजी ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करता है।