पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव सिर्फ परिवार की चिंता करें: पटना एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
सोमवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के उसे बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ अपने परिवार की चिंता करें।