फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र कोटला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राकेश कुमार गिरी व उनकी टीम ने महज एक घंटे में बरामद की गुम दो बालिकाये
थाना उत्तर क्षेत्र कोटला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राकेश कुमार गिरी को सूचना मिली कि उक्त क्षेत्र की दो बालिकायें जिनमें एक की उम्र करीबन चार साल परी और दूसरी का नाम करीबन पांच साल आराध्या नौ बजे करीब गुम हो गयीं। तत्काल अपनी चौकी टीम संग ढूढने का प्रयास करते हुये दोनों बालिकाओं को बरामद कर लिया। साथ ही उनके परिजनों के सुपुर्द किया।