फिरोज़ाबाद: मोहल्ला न्यू रामगढ इलाके में पडोसी अपने साथियो के साथ मिलकर दो सगे भाइयो को लाठी डंडे से पीट-पीटकर किया घायलमोहल्ला न्यू
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला न्यू रामगढ़ इलाके में बुधबार की देर शाम अश्वनी और आशीष नामक दो सगे भाइयो को उसके ही पडोसी अजय ने अपने साथियो के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई घायल हुये है। घटना के पीछे राजिंश बताई जा रही है। मामले को लेकर घायलों ने पुलिस थाने में FIR दर्ज करा दी है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।