फिरोज़ाबाद: सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने दबरई स्थित एआरटीओ कार्यालय में की छापेमारी, एक बाहरी दलाल पकड़ा
बुधवार शाम एआरटीओ कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और सीओ सिटी ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। जिसमें एक बाहरी व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक के पास से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। जबकि ऑफिस के अंदर से दलाल भाग खड़े हुए।