डोलरिया: दतवासा में खेत में दिखा नाग-नागिन का अद्भुत मिलन रोमांचक नजारे को ग्रामीणों ने कैमरे में किया कैद
शनिवार को ग्राम दतवासा में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब खेत में नाग-नागिन का जोड़ा अनोखी अठखेलियां करता नजर आया। यह दुर्लभ दृश्य गांव के एक किसान के बाड़े में देखने को मिला, जहां सांपों का जोड़ा लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ लिपटकर मनमोहक हरकतें करता रहा। नाग-नागिन के इस रोमांचक दृश्य को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण हैरान रह गए।