प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ सीएमओ ऑफिस में एंटी करप्शन ने किया छापा, घूस लेते हुए दो कर्मचारी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम ने सीएमओ कार्यालय पर छापा मारकर घूस लेते हुए स्टेनो राहुल और चपरासी आलोक को रंगे हाथों सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। टीम दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। मामला जिले के सीएमओ ऑफिस से जुड़ा है।