बैतूल नगर: हीरापुर डेम के पास खतरनाक मोड़ पर फिसली बाइक, तीन युवक घायल, एक गंभीर हालत में भोपाल रेफर
बैतूल जिले में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। हादसा हिरापुर डेम के पास स्थित खतरनाक टर्निंग पर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 22 वर्षीय गौरव पांडेय, पिता राकेश पांडेय, निवासी पाथाखेड़ा की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रह