बेनीपुर: लावणी गांव के वार्ड 8 में नल जल योजना बनी शोपीस पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत जलसा पंचायत के लावणी गांव के वार्ड संख्या आठ में मुख्यमंत्री नल जल योजना ग्रामीण के लिए राहत के बजे परेशानी का कारण बन गई है ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड में नल जल योजना का कार्य पूरा होने के बावजूद आज तक जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है